UP में देश की टॉप 50 में से 4 मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज, लखनऊ का IIM पहले नंबर पर; IITK दूसरे पर

By Saumya
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की 4 मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज देश की टॉप 50 मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल हैं। इन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने (NIRF) ने जारी की है। साल 2023 की रैंकिंग के मुताबिक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ देश में टॉप 40 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में छठवें और प्रदेश में पहले नंबर पर है। इसके बाद कानपुर की इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का मैनेजमेंट डिपार्टमेंट देश में 23वें और प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ

IIML का मैनेजमेंट डिपार्टमेंट प्रदेश में मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में पहले नंबर पर है। हालांकि, ये अपने आप में कोई सेपरेट कॉलेज नहीं है। इस यूनिवर्सिटी में एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन में 5 साल का इंटीग्रेटेड MBA प्रोग्राम होता है।

एडमिशन प्रोसेस- इन प्रोग्राम्स में CAT/GMAT पास करके एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में PGP और PGP-ABM प्रोग्राम्स भी हैं, जिनके लिए एंटरेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं।

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर

IITK का मैनेजमेंट डिपार्टमेंट प्रदेश में मैनेजमेंट कॉलेज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसमें दो साल का MBA प्रोग्राम होता है। इसमें CAT एग्जाम पास करके एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में Ph.D प्रोग्राम भी है।

एडमिशन प्रोसेस- इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 55% से ज्यादा का स्कोर होना चाहिए। 12वीं में 60% से ज्यादा स्कोर होना जरूरी है।

3. अमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा

अमिटी यूनिवर्सिटी का मैनेजमेंट डिपार्टमेंट प्रदेश में मैनेजमेंट कॉलेज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसमें तीन साल के फुलटाइम BBA प्रोग्राम की पढ़ाई होती है। इसके लिए 12वीं में कम से कम 55% से ज्यादा स्कोर होना चाहिए।

अमिटी यूनिवर्सिटी की एक ब्रांच पंजाब के मोहाली जिले में भी स्थित है।

Share This Article
Leave a comment